' मुबारक हो शादी की डेट फिक्स हो गयी ' कहकर पंडित जी ने लड्डू दबाया !
पिंकी का मन मुस्काया पर कुछ सोचकर उसका चेहरा मुरझाया,
माना उसका दूल्हा हैं हीरा और ससुराल वाले क्या कमाल ,
पर अपने टम्मी के एक दशमलव दो तीन किलो का एक्स्ट्रा फैट को देखकर उसका जी हुआ बेहाल!!
भागी वो अपने कमरे में सिर झुकाकर पीताजी ने सोचा मेरी पिन्की शरमा गयी ,
अम्मा बाबा को कहाँ खबर थी उनकी लाडो पगला गयी !
कमरे का कपाट किया बंद और निकाला एक अपने से भी भारी ग्रंथ ,
ढूँढा उसमे से दो महिने के बालक का डाइट चार्ट और खुद से प्रतिज्ञा ली " आई विल बी कटरीना विदन अ मंथ " !!
अम्मा ने लाड में बनाये आलू के परांठे अगली सुबह , मक्खन निकाला ताज़ा ताज़ा ,
सोचा सारी ममता दिखा दू कुछ ही दिन बाकी हैं बजने में इसका बैंड शेहनाई और बाज़ा !
ज्यो पिंकी खाने की मेज पर बैठी उसकी नज़र परांठे पे तैरते मक्खन पर पढ़ी ,
त्यों उसके दिल की धड़कन , माथे की त्योरियां और आँखों में आंसुओं की की फुहार झड़ी !!
उस सुबह के हादसे का दो दिन बाद तलक पिंकी ने मातम मनाया , ना ही कोई अन्न चबाया ना किसी को अपना मुह दिखाया ,
जब्रन मार पीट और दो दर्जन कसमें बेचने के बाद कही जाकर करमजली ने ग्रीन टी के तीन गिलास और पपीते का एक टुकड़ा खाया !
अम्मा ने समझाया दुल्हन हड्डी का ढांचा नहीं पर मन्न से खुश हो तब नज़रो को भाती हैं,
पिंकी ने अम्मा को टफ लुक दी, 1950 का करार किया और बोला तुम पुराने ज़माने की हो तुम्हे 21vi सदी की समझ नहीं आती हैं !!
पिंकी ने बचे हुए दिनों के लिए बनाया एक मिलिट्री वारफेयर schedule और किया फेसबुक पे प्रचार ,
"Dear facebook friends सेव द डेट जब मैं करुँगी अपने राजकुमार से ब्याह " , मन्न में सोचा दूल्हे से ज़्यादा सब्यसाची के चनिया चोली का हैं मुझे इंतेज़ार !
पिंकी ने हवा पानी सलाद और ग्रीन टी को अपना धरम बनाया और पपीते वाले भैया को अपना रिश्तेदार ,
खुद से कहा चैन से बैठ जाउंगी जिस दिन abs कटरीना जैसे हो जाएंगे और वापस लौट जाउंगी अपने परिवार !!
भूखा मरने के पागलपन में जैसे जैसे दिन बीते पिंकी का चेहरा मुरझाया और मूड की अम्मा दीदी हुई एक दो और चार ,
बाबा की लाख कोशिश और उनके लाड को किआ नज़र अंदाज , अम्मा के राजमा चावल और दीदी की मैग्गी से किया दर किनार !
पिंकी की अंतरात्मा ने अपने दिल का हाल सुनाया " वापिस इंसानो की दुनिया में लौट जाउंगी और अम्मा को गले लगा के मायके में खुशियां लौट आएंगी " ,
पिंकी का मन ललचाया पर पेट की बाहर झांकती हुई हड्डियां को देखकर बोली abs तो कटरीना जैसा हो गयी , बस अब चैन से बैठूंगी जिस दिन टांगो की काफ मसल दीपिका जैसी हो जाएंगी!!

No comments:
Post a Comment